कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में शुक्रवार को उज्जैन की तर्ज पर मेरे भोले की बरात निकाली गई। बोल बम, बम-बम लहरी की धुनों व भोले के भजनों पर झूमते शिवभक्त भोले बाबा की बरात का हिस्सा बने। शिवरात्रि सेवा मंडल की ओर से शहरभर में निकाली गई मेरे भोले की बरात का जगह-जगह भावपूर्ण व श्रद्धा से स्वागत किया गया।
दुखभंजन मंदिर से नंदी पर सवार दूल्हे बने भोलेनाथ शिवशंकर रथ पर सवार होकर माता पार्वती को ब्याहने के लिए निकले और श्री ब्राहमण व तीर्थोंद्धार सभा के संरक्षक जयनारायण शर्मा, शिवरात्रि सेवा मंडल के सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ की आरती की।
पुष्पवर्षा से हुआ बरात का स्वागत: बराती शिवभक्तों का जगह-जगह स्वागत किया गया। अंबेडकर चौक, छोटा बाजार, मेन बाजार, सब्जी मंडी हनुमान मंदिर, रोटरी चौक, अंबेडकर चौंक मार्किट एसोसिएशन के सभी दुकानदारों, गीता स्कूल चौक, गोल बैंक चौक पर अनेक सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं व दुकानदारों ने स्वागत किया। पुष्प वर्षा लगातार होती रही। धर्मनगरी भगवा रंग में रंगी नजर आई। वहीं बरात में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा भी शामिल हुए।
थानेसर नगर परिषद की तीन बार चेयरपर्सन रहीं उमा सुधा व वर्तमान परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि मलकीत सिंह ने पालकी भी उठाई और बरात में शिवभक्ति में डूबे रहे।
कुरुक्षेत्र। मेरे भोले की बारात में शिव नृत्य करते हुए कलाकार। संवाद