फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: त्रिदिवसीय योग प्रशिक्षण प्रोटोकॉल कार्यक्रम के पहले दिन लगभग 383 साधकों ने की योग क्रियाएं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। योग प्र​शिक्षण कार्यक्रम में योगाभ्यास करते प्रतिभागी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के सभी खंडों में त्रिदिवसीय योग प्रशिक्षण प्रोटोकॉल कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह विशेष योग अभ्यास 11 से 13 जून तक आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

पहले दिन 383 से अधिक साधक-साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम हो रहा है। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने कॉमन योग प्रोटोकॉल निर्धारित किया है। इसमें सूक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम, ध्यान और संकल्प शामिल हैं। इसका लक्ष्य शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है। योग को जन-जन तक पहुंचाना और दैनिक दिनचर्या में शामिल करना मुख्य उद्देश्य है। संतोष ने मोटापा और मधुमेह की रोकथाम पर व्याख्यान दिया। शाहबाद मारकंडा में लक्ष्मी प्रसाद की अध्यक्षता में 65 प्रतिभागियों ने योग किया। लाडवा में पूजा मंढाण और सोनाक्षी धीमान के नेतृत्व में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस्माइलाबाद में गुरविंदर कौर के आतिथ्य में 31 प्रतिभागियों ने योग किया। पिहोवा और पिपली में क्रमशः 35 और 30 साधकों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें