फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष ने बुजुर्गों को बांटे फल

Thu, 21 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों व कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मेवा सिंह। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। बुजुर्गों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं, हमें अपने बुजुर्गों का न केवल सम्मान करना चाहिए बल्कि उनकी सेवा करनी चाहिए। ये सब बातें कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मेवा सिंह ने बुधवार को लाडवा के बाबा बंसी वाला वृद्धाश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बुजुर्गों को फल बांटते हुए कही।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की दृष्टि दी थी। तकनीक, शिक्षा और पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से उन्होंने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। आज सद्भावना दिवस पर हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक समावेशी, प्रगतिशील और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद पाना और उन्हें सम्मान देना ही राजीव गांधी जैसी महान हस्तियों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

सभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मेवा सिंह ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। हत्या, अपहरण और लूट जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने को है लेकिन अभी तक लाडवा हलके में कोई भी बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ। भाजपा केवल घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर जसबीर पंजेटा जैनपुर, शालू बंसल, भगवंत सिंह विर्क, दर्शन खंडवाल, कुलदीप नारंग, जरनैल सिंह डूडा, जंगशेर सिंह बूढ़ा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें