फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खरना पर व्रतियों ने ग्रहण किया गुड़ की खीर का प्रसाद, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चार दिवसीय सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुई। शनिवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने परंपरागत तरीके से खरना मनाया। इस अवसर पर व्रतियों ने दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना की और गुड़ की खीर (रसियाव), चावल के आटे का पेंठा तथा गेहूं के आटे की रोटी या पूरी का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो गया।
विज्ञापन

तरावड़ी से आई रंजना ने बताया कि खरना के दिन शाम चार बजे के बाद प्रसाद तैयार किया जाता है। इसमें गुड़ की खीर और पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं। सबसे पहले सूर्यदेव और छठी मैया को प्रसाद अर्पित किया जाता है। इसके बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करती हैं और इसे परिवार व आसपास के लोगों में वितरित किया जाता है।
आदिति पासवान ने बताया कि खरना के दिन व्रती मन और विचारों की शुद्धता के साथ आगामी व्रत की तैयारी करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, छठी मैया का घर में आगमन होता है। रविवार को श्रद्धालु शाम 5:27 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। सोमवार सुबह 6:44 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज और कल इस तरह मनाया जाएगा पर्व
15 नवंबर (रविवार): संध्या अर्घ्य — डूबते सूर्य को अर्घ्य (शाम 05:27 बजे)।
16 नवंबर (सोमवार): उषा अर्घ्य — उगते सूर्य को अर्घ्य (सुबह 06:44 बजे) और व्रत का पारण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें