लाडवा। देव दीपावली के पावन अवसर पर श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति सदस्यों ने श्री कृष्ण गोशाला में भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर फल, चारा व खाद्य सामग्री खिलाकर गोसेवा की। इसके बाद भजन-कीर्तन करते हुए श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां महादेव की पूजा-अर्चना और आरती की गई। समिति प्रधान आरडी अरोड़ा ने कहा कि गोसेवा और प्रभु भक्ति भारतीय संस्कृति के अभिन्न संस्कार हैं। भगवान शिव सत्य, संयम, विनम्रता और परोपकार का मार्ग दिखाते हैं। इस अवसर पर समिति सदस्य और शिवभक्त मौजूद रहे।