फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिल्ली में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ज्योतिसर तीर्थ पर टेका माथा, की वट वृक्ष की परिक्रमा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर तीर्थ पर पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी साथ में पूर्व राज्यम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली को हरियाणा पहले ही स्वच्छ जल दे रहा था लेकिन अब वहां के पानी को भी स्वच्छ बनाकर हर नागरिक तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। इससे पहले दिल्ली के लोग पिछले कई वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। अब भाजपा सरकार गरीबों का उत्थान करने के साथ-साथ हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियों को अमलीजामा पहनाएगी। यह दावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया।
विज्ञापन

दिल्ली में भाजपा को जीत मिलते ही मुख्यमंत्री ज्योतिसर तीर्थ पर पहुंचे, जहां मंत्रोच्चार के बीच पूजा व वट वृक्ष की परिक्रमा की। इससे पहले पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के बीच दिल्ली में जीत का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर दिल्ली के नागरिकों ने आपदा और भ्रष्टाचारी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है।
दिल्ली के लोग पिछले 10 वर्षों से अच्छी शिक्षा, पर्याप्त व स्वच्छ जल के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। लोगों को इलाज के लिए भी अच्छी सुविधाएं नहीं मिल रही थी और न बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया करवाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस सरकार ने लोगों का शोषण करने के साथ-साथ सीवरेज, पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से महरूम रखा। इतना ही नहीं दिल्ली में भ्रष्टाचारी शासन और आपदा की सरकार थी।
विज्ञापन



हरियाणा को केजरीवाल ने कलंकित करने का किया प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा पर आरोप लगाकर केजरीवाल ने हरियाणा की माटी को कलंकित करने का प्रयास किया है। केजरीवाल ने अपने कार्यकाल में लोगों की बजाय खुद के लिए कार्य किए और भ्रष्टाचार को तवज्जो देने का काम किया। अब दिल्ली के नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मुहर लगाने का काम किया है। इस राज्य में अब भाजपा की सरकार बनेगी और डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियां लागू कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा डीडी, प्रदेश सचिव राहुल राणा, एक राष्ट्र एक चुनाव समिति के सह संयोजक मदन मोहन छाबडा, केडीबी सदस्य विजय नरुला, भाजपा नेता साहिल सुधा, पूर्व नपा अध्यक्ष उमा सुधा, समाजसेवी प्रवीण शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर तीर्थ पर पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी साथ में पूर्व राज्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें