महिलाओं को निशाना बना कर लूट करने वालों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहा है। रविवार को भी निवासी गांव में घर में आंगन में लेटी एक वृद्धा से बदमाश ने गहने लूट लिए और फरार हो गया। छीनाझपटी में महिला घायल हो गई। जिसे बाद में कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया पड़ा।
जानकारी के अनुसार लाडवा के गांव निवासी में 90 वर्षीय वृद्धा प्यार कौर घर में अकेली थी। घर के अन्य सदस्य खरीदारी करने के लिए लाडवा आए हुए थे। प्यार कौर अपने घर के आंगन में चारपाई पर लेटी हुई थी। आंगन के चारों और दीवार खड़ी है लेकिन गर्मी के चलती दरवाजा खुला हुआ था।
इसी दौरान महिला को अकेली देखकर एक युवक घर में घुस गया और महिला से कानों में पड़ी सोने की बालियां, अंगूठी व कलाई में पड़ी सोने की एक चूड़ी छीनने की कोशिश की। वृद्धा ने युवक को गहने लूटने से रोकने का प्रयास भी किया। इसी छीनाझपटी में वह घायल हो गई। इसका फायदा उठा बदमाश गहने लेकर भाग गया। इसी दौरान महिला की 9 वर्षीय पोती खुशप्रीत आ गई और उसने बदमाश को भागते देख लिया। बच्ची ने शोर मचाया तब आसपास के लोग वहां जमा हो गए।
पड़ोसी जब वृद्धा के पास पहुंचे तो देखा कि वह बदहवास और घायल है। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गइ्र। परिजनों के आने के बाद महिला ने सारा घटनाक्रम बताया। महिला की हालत देखते हुए उसे कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। खास बात यह है कि देर शाम तक परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी थी।