फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बुजुर्ग ने पशु संग किया कुकर्म, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दीदार नगर में मानवता को शर्मसार कर देने का मामला उजागर हुआ है। यहां एक बुजुर्ग पशु के साथ कुकर्म करते पकड़ा गया। यह घटना वीरवार रात दो बजे की बताई जा रही है। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने थाना केयूके में रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सूचना पाकर डीएसपी मौके पर पहुंचे तथा सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। आधे घंटे के प्रदर्शन के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी मुजफर निवासी दीदार नगर के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में नवीन कुमार निवासी दीदार नगर ने बताया कि वीरवार रात करीब दो बजे उसे गली में कुछ आवाज सुनाई दी। उसने छत पर चढ़कर देखा तो अंधेरे में उसकी गली में एक बुजुर्ग व्यक्ति पशु के साथ कुकर्म कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुजफर बताया, जिसे उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुजफर को विभिन्न धाराओं के तहत नामजद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें