लाडवा। आशा वर्कर यूनियन ने वीरवार को भी हड़ताल जारी रखी। आशा वर्करों ने शहर में अपनी मांगों के समर्थन में शिवाला रामकुंडी में राज्य स्तरीय हड़ताल के 10 वें दिन शहर में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्य उपप्रधान रानी देवी के नेतृत्व में विधायक मेवा सिंह को ज्ञापन सौंपा। साथ ही 21 अगस्त तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया।
रोष प्रदर्शन में आशा वर्करों को कहना है कि राज्य सरकार हठधर्मिता पर उतरी हुई है। यह न तो जनता के हित में है न ही आशाओं के हित में है। उन्होंने कहा कि काेरोना काल में ग्लोबल अवार्ड जीतकर आशा वर्करों ने देश का नाम रोशन किया था। उन्हीं आशा वर्करों को 24 घंटे काम के बदले सिर्फ चार हजार रुपये देकर सरकार शोषण करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आशा वर्करों ने समस्याएं जल्द से जल्द दूर करे, अन्यथा आंदोलन तेज करेंगे। अखिल भारतीय किसान सभा, सर्वकर्मचारी संघ, भवन निर्माण कामगार यूनियन और रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है ।