फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुराने साथियों ने किया विश्वासघात, संगत सिखाएगी सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एचएसजीएमसी चुनाव के लिए आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। नामांकन के बाद आज सोमवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव के लिए किए नामांकन की छंटनी का कार्य होगा। नामांकन के अगले ही दिन रविवार को पंथक दल झींडा गुट ने गुरुद्वारा कार सेवा में पहली बैठक कर सरकारी कमेटी पर चुनाव न करवाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

पत्रकारवार्ता में दल के प्रमुख जगदीश सिंह झींडा ने उनके दल को छोड़कर आजाद नामांकन करने वाले अपने पुराने साथियों को एहसान फरामोश बताया। साथ ही सरकारी कमेटी पर चुनाव नहीं करवाने का आरोप भी जड़ा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने साथियों के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। दल में उनको पद दिए गए थे, फिर भी वे लोग उनको छोड़कर चले गए। ऐसे लोगों को संगत सबक जरूर सिखाएगी। उन्होंने संगत से सोच-विचार कर अच्छे सदस्य को चुनने का आह्वान किया। झींडा ने आरोप लगाया कि सरकारी कमेटी चुनाव नहीं होने देना चाहती है। इसलिए कमेटी के लोग बगैर नाम लिए दादूवाल पहले ही एक मामले को लेकर कोर्ट में गए हुए हैं ताकि किसी भी तरीके से चुनाव को आगे सरका दिया जाए। उनको पता है कि संगत सरकारी कमेटी को नहीं चुनेंगी। इसलिए वे लोग दोबारा कोर्ट में जाकर चुनाव रुकवाने का प्रयास भी कर सकते हैं।
बताते चलें कि अकाली दल बादल के चुनाव लड़ने की बात पर झींडा, एचएसजीएमसी के प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध, धर्म प्रचार कमेटी के प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल समेत अन्य दलों ने एक साथ होकर चुनाव लड़ने के लिए 19 दिसंबर को बैठक की थी, ताकि सर्वसम्मति से सभी 40 वार्डों से सदस्य चुनकर चुनाव को टाल दिया। इससे अकाली दल बादल को हराया जा सके, मगर इस बैठक में कोई निर्णय हो पाया था। उसके बाद दोबारा 24 दिसंबर को हुई बैठक में नामांकन के बाद बैठक कर कोई फैसला लेने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

अब नामांकन के बाद झींडा गुट ने अपनी पहली बैठक कर अपना फैसला सुना दिया है। झींडा गुट ने 31 वार्डों पर नामांकन करके खुद चुनाव लड़ने और अन्य नौ वार्डों पर अपने पुराने साथी और उनकी विचारधारा वाले दल के साथ को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
छंटनी और चुनाव चिह्न मिलने के बाद झींडा गुट दूसरी बैठक करेगा। इस दौरान नौ वार्डों से नामांकन करने वाले लोगों से संपर्क किया जाएगा।
उधर, झींडा गुट की बैठक के बाद असंध और दादूवाल बैठक कर सकते हैं, क्योंकि बैठक के बाद झींडा ने उनको और अकाली दल बादल को हराने की बात कही है। आज सोमवार को नामांकनों की छंटनी का कार्य किया जाएगा। छंटनी के बाद प्रशासन ने नामांकन पत्र देने वालों को अपना नामांकन वापस के लिए उनको दो जनवरी तीन बजे तक का समय देगा। उसके बाद चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। अब माना यही जा रहा है कि इस बीच दादूवाल और असंध की ओर से कोई बैठक की जा सकती है।
जिला कुरुक्षेत्र के पांच वार्डों से 40 ने किया नामांकन ःउधर, कमेटी के चुनाव के लिए जिले में बनाए गए पांच वार्डों से आठ महिलाओं समेत कुल 40 लोगों ने नामांकन किया है।
इसमें वार्ड-11 पिहोवा से एक महिला सहित पांच, वार्ड-12 मुर्तजापुर से दो महिला सहित नौ, वार्ड-13 शाहाबाद से 10, वार्ड-14 लाडवा से तीन महिलाओं समेत 10 और वार्ड-15 थानेसर से दो महिला समेत छह ने अपने नामांकन दाखिल किए थे।
19 जनवरी को शाम पांच बजे के बाद होगी गणना ःप्रशासन ने नामांकन वापसी के लिए दो जनवरी दोपहर तीन बजे तक समय दिया है। उसके बाद चुनाव चिह्न का आबंटन किया जाएगा। मतदान 19 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। उसके बाद मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें