फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो रवाना होने से पहले ओलंपियन सुरेंद्र कुमार ने लिया गुरु से आर्शीवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपियन सुरेंद्र पालड ने जापान टोक्यो रवाना होने से पहले अपने गुरु हॉकी कोच एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के इंचार्ज गुरविंद्र सिंह से आशीर्वाद लिया। उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे देश के लिए अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। वे जापान में 23 जुलाई से शुरू होने जा रहे ओलंपिक गेम्स के लिए भारत की ओर से शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

गुरविंद्र सिंह ने कहा कि सुरेंद्र ने वर्ष 2004 में हॉकी सीखना शुरू किया। 6 साल की मेहनत और लगन के बाद सुरेंद्र पालड़ ने मई 2010 में राई में स्कूल नेशनल 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लिया। पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उसने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता जीतने में अहम भूमिका निभाई। इसी प्रदर्शन के बल पर हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ का वर्ष 2011 में जूनियर नेशनल गेम के लिए हरियाणा की टीम में चयन हुआ। पुणे में हुई इस जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा की तरफ से खेलते हुए सुरेंद्र पालड़ ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में शानदार खेल तकनीक के बलबूते पर ही सुरेंद्र कुमार पालड़ को इसी टूर्नामेंट के दौरान भारतीय हॉकी शिविर के लिए चयनित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें