कुरुक्षेत्र। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई खामियां पाई गईं, जिन्हें दुरुस्त करने के दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच ने कहा कि नगर परिषद के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में अपने नगर परिषद को शीर्ष पर लाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई के कार्यों का अवलोकन करें। उनमें पाए जाने वाली खामियों को दुरुस्त करने का काम करें। शहर में पिपली बस स्टैंड, फ्लाईओवर, नए बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड, किरमिच गेट, थीम पार्क, मल्टी आर्ट बिल्डिंग के पास स्थित शौचालयों का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने कहा कि सभी शौचालयों में मूलभूत सुविधाओं के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए और स्थानीय लोगों से अपनी राय देने के लिए स्वच्छता पोर्टल पर फॉर्म को भरने और सुझाव देने के लिए अपील की। यहां शिकायत के बाद उस स्थान की सफाई करवाई जाएगी। इस मौके पर नप ईओ राजेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल, आईईसी एक्सपर्ट बीरेंद्र कुमार भारद्वाज आदि मौजूद रहे।