फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली बिल रिफंड शिकायत पर आधा घंटा उलझे रहे अधिकारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक में सीजीआरएफ चेयरमैन योग राज को समझाते एसडीओ पिहोवा अ​भिषेक । संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-8 स्थित बिजली कार्यालय में वीरवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक भी नई शिकायत नहीं पहुंची और केवल चार पुरानी शिकायतों पर ही चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता फोरम के चेयरमैन योग राज ने की। बैठक के दौरान एक बिजली बिल रिफंड से जुड़ी शिकायत पर काफी देर तक बहस चलती रही।
विज्ञापन

यह मामला पिहोवा क्षेत्र से संबंधित था जिसमें एसडीओ अभिषेक भी मौजूद रहे। शिकायत पर चर्चा के दौरान एसडीओ और सीजीआरएफ चेयरमैन के बीच करीब आधे घंटे तक तर्क-वितर्क होता रहा। दोनों अधिकारी अपनी-अपनी बात रखते हुए मामले की स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश करते नजर आए।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लंबे समय से बिल रिफंड की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके कारण उसे बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस पर चेयरमैन योग राज ने आश्वासन दिया कि संबंधित एसडीओ को मामले के निस्तारण के निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि उसे दोबारा फोरम के पास आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि विभाग पहले ही समस्या का समाधान कर देता तो उसे फोरम तक आने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। इस पर चेयरमैन ने भरोसा दिलाया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

चेयरमैन योग राज ने बताया कि चारों लंबित शिकायतों पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। सभी मामलों को संबंधित एसडीओ को ट्रांसफर कर दिया गया है और जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र निपटान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें