कुरुक्षेत्र। अभियान के तहत सफाई करते कर्मी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद के कर्मचारी और अधिकारी और विशेष तौर पर सफाई कर्मचारी एक्टिव मोड में आकर काम कर रहे हैं। यह कर्मचारी जहां अलग-अलग जगहों पर जाकर गंदगी को उठा रहे है, वहीं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। डीएमसी अमन कुमार ने यह दावा करते हुए नगर परिषद थानेसर के साथ-साथ सभी नगरपालिकाओं के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है, इसके लिए कुरुक्षेत्र जिले के हर वार्ड में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। इस शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को संकल्प लेकर स्वच्छता के प्रति अपने नैतिक कर्तव्य का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के प्रयास है कि जिला को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनाया जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी लक्ष्य है कि धर्मक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए।