लाडवा। राहगीरों की सेवा में लगाई ठंडे मीठे पानी की छबील पर सेवा करते शहरवासी। स्वयं
लाडवा। पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में छबील लगाई गई। मीठा-ठंडा जल तैयार कर राहगीरों में वितरित किया गया। प्रधान पवन गर्ग ने गुरु अर्जन देव की शहादत के महत्व को समझाया। उन्होंने गुरु जी की सहिष्णुता, शांति और आस्था में दृढ़ता की शिक्षाओं और ग्रंथ साहिब के संकलन और हरमंदिर साहिब की स्थापना में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। नरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समुदाय में सेवा, सिमरन और संगत के मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। गुरु साहब का जीवन करुणा के साथ सत्य के लिए खड़े रहना सिखाता है। कार्यक्रम के दौरान सर्वजन कल्याण के लिए अरदास की गई।