फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने कागजों में हल कर दी समस्या

Tue, 05 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने कागजों पर समस्या हल कर दी। इतना ही नहीं इस संबंध में अपने उच्च अधिकारियों को भी गुमराह कर दिया। उनकी कारगुजारी का खुलासा तब हुआ, जब शिकायतकर्ता के पास सीएम विंडो से समस्या के समाधान होने का मैसजे पहुंचा। उसने इसकी जानकारी साथियों को दी। इसके बाद लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने नगर पालिका पहुंचकर जमकर अधिकारियों के सामने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


नगरपालिका में रोष जताने पहुंचे प्रमोद शर्मा, कंवलजीत सिंह, बलजिंद्र सिंह, पवन कुमार, हरिचंद, अनिल कुमार, अशोक कुमार ने बताया कि वह हिनोरी रोड पर पीर बाबे के पास स्थित जोहड़ में फैली गंदगी से वे कई वर्षों से परेशान हैं। जब लाडवा नगर पालिका ने कई बार शिकायत करने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं किया। इस पर उन्होंने अशोक कुमार के नाम से 10 जुलाई 2015 को सीएम विंडों पर शिकायत की थी।

वर्तमान में जोहड़ के हालात वैसे ही हैं। इसके बाद भी अशोक कुमार के मोबाइल नंबर पर लगभग पांच माह बाद 29 दिसंबर को मैसेज आया कि उनके द्वारा की गई शिकायत का समाधान कर दिया गया है। क्षेत्र के निवासियों ने आरोप लगाया कि कागजों में ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस मामले को लेकर वह स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलेंगे। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। नगर पालिका में सचिव की गैरमौजूदगी में पालिका अभियंता मिहा सिंह ने लोगों के गुस्से को शांत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें