फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी तैयारी से आएं, ये फिल्म नहीं है, यहां रीटेक नहीं होता ः विज

Sat, 08 Aug 2015 12:45 AM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने सेक्टर-5 में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, हुडा विभाग द्वारा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली वीडियो रिकार्डिंग उपलब्ध कराने के बावजूद दोषियों की तलाश न करने और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई में लापरवाही बरतने के मामले में थाना सदर के तत्कालीन एसएचओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में एसडीएम शाहाबाद को कमेटी को मिसलीड करने के लिए चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन मनमाने ढंग से कार्य न करे। कानून के अनुसार लोगों को न्याय दिलाएं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे तैयारियां पूरी करके आएं, ये फिल्म नहीं कष्ट निवारण समिति की बैठक है। यहां री-टेक नहीं होता।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह रुख शुक्रवार को पंचायत भवन के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान अपनाया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान 20 में से 14 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। लोगों द्वारा दी गई 67 समस्याओं के हल के लिए उपायुक्त को निर्देश दिए।
विज्ञापन


अनिल विज ने सेक्टर-5 निवासी एसपी वालिया और अन्य लोगों की शिकायत पर एसपी को आदेश दिए कि हुडा की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध करवाने के बावजूद पांच महीने तक कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए लापरवाही तय कर जिम्मेदार पुलिस अधिकारी को तुरंत सस्पेंड करें। हुडा के अधिकारी पुलिस बल को साथ लेकर प्लॉट की चारदिवारी कराएं। इस प्लॉट पर मिल्क बूथ लगाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बीबीपुर निवासी मदन कुमार की शिकायत पर कहा कि इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई  की जाए। मामले का रिकॉर्ड न मिलने पर अधिकारियों को चेतावनी दी कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में पूरी तैयारी से आएं।

इस बैठक में एजेंडा आने के बावजूद अधिकारी लापरवाही बरतते हैं और सिस्टम को खराब करने का प्रयास करते हैं। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, पिहोवा विधायक जसविंद्र  सिंह संधु, उपायुक्त सीजी रजिनिकांतन, पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच, भाजपा नेता धर्मवीर मिर्जापुर आदि उपस्थित रहे।

एसडीएम मिस गाइड न करें कमेटी को
स्वास्थ्य  मंत्री ने गांव कलालमाजरा निवासी सुभाष चंद्र की शिकायत पर कमेटी को गुमराह करने के प्रयास में एसडीएम शाहाबाद को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो।

इनकी शिकायतों का हुआ समाधान
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने संजीव कुमार निवासी खेड़ी रामनगर, गांव  बारवा निवासी रामपाल, चडूनी जाटान निवासी कृष्ण लाल, अमीन निवासी हंस राज, नई कॉलोनी रेलवे रोड निवासी सेठी राम, पिपली निवासी रमेश चंद, ककराला गुजरान निवासी रघुबीर सिंह, अजाद नगर दर्रा खेड़ा निवासी सुष्मा देवी, हंसाला निवासी जोगा सिंह, बीबीपुर निवासी मदन कुमार, अर्बन अस्टेट निवासी सुनीता, यारा निवासी निर्मला देवी, दयालपुर निवासी सुरमुख सिंह और गांव  बारवा निवासी इकबाल सिंह आदि की शिकायतों का मौके पर समाधान किया।

छेड़छाड़ मेें दोबारा जांच के आदेश
एजेंडे की पहली शिकायत ज्योति निवासी बचगांवा की थी। इस पर अनिल विज ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थी की शिकायत की दोबारा  जांच करने और उसमें एक महिला अधिकारी को शामिल करने के निर्देश दिए। यहां जांच एक सप्ताह में पूरी होगी।

झूठा शपथ पत्र देने वाला फंसा
प्रार्थी सुरमुख सिंह निवासी दयालपुर की शिकायत पर पुलिस को आदेश दिए कि 17 जून 2014 को गांव दयालपुर में एक मामले को लेकर गांव निवासी अमित कुमार ने जो झूठा शपथ पत्र दिया था, उस मामले में आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।

बारवा के सरपंच के खिलाफ एफआईआर
बारवा निवासी इकबाल सिंह की शिकायत पर दो लोगों द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर पेंशन हड़पने और जिला समाज कल्याण अधिकारी की जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई गई है। इस मामले में गांव का सरपंच भी दोषी पाया गया है। इसलिए सरपंच के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

हुडा 15 दिनों के अंदर दे टॉवर लगाने की रिपोर्ट
स्वास्थ्य मंत्री ने हरियाणा हुडा शॉपकीपर वेलफेयर फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष गोयल की शिकायत पर संपदा अधिकारी हुडा को निर्देश दिए कि शहर में रिहायशी इलाके में लगे मोबाइल टॉवरों से संबंधित रिपोर्ट 15 दिन के अंदर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें