फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिपली यूथ हॉस्टल में अधिकारियों और कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Tue, 04 Nov 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक व गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पिपली। स्वच्छ हरियाणा स्वच्छ कुरुक्षेत्र की मुहिम के तहत पिपली यूथ हॉस्टल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यूथ हॉस्टल के मैनेजर सतपाल सिंह ने कहा कि यूथ हॉस्टल के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ स्वयंसेवकों ने तीन घंटे श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने संकल्प भी लिया कि पिपली यूथ हॉस्टल के साथ-साथ अपने घरों और मोहल्ले को साफ सुथरा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हॉस्टल के साथ-साथ हर कक्ष की नियमित रूप से सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही लंबित फाइलों पर जल्द से जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अभियान में स्वच्छता के साथ-साथ अपनी व्यावहारिक कार्य प्रणाली में भी बदलाव लाने की जरूरत है।
पिहोवा शहर की साफ-सफाई में नहीं रहेगी कोई कमी
पिहोवा। शहर को सफाई के विषय पर नंबर एक पर लाने के लिए सरकार व प्रशासन कार्य कर रहे हैं। शहर में साफ-सफाई व शहर के सौंदर्यीकरण के लिए सभी एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। वे सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में पार्षदों व प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का प्रथम आकर्षण वहां का सौंदर्यीकरण व साफ-सफाई होता है। शहर एक धार्मिक क्षेत्र है। हर वर्ष कई प्रकार के कार्यक्रम और उत्सवों की रौनक शहर में लगी रहती है। इसलिए शहर की साफ-सफाई में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक व गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें