फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की आपात लैंडिंग को लेकर दौड़ा प्रशासन

Fri, 18 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलीकॉप्टर की वीरवार को कुरुक्षेत्र में आपात लैंडिंग की खबर मिलते ही सुबह जिला प्रशासन के अधिकारी दौड़ पड़े।
विज्ञापन


आनन-फानन में उपायुक्त, एसपी समेत अन्य अधिकारी पुलिस लाइन पहुंच गए और हेलॉकॉप्टर की पार्किंग की व्यवस्था कराई। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद संदेश आया कि लैंडिंग नहीं होगी।  इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

मौसम वीरवार को खराब था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सुबह चंडीगढ़ से करनाल हेलीकॉप्टर से जाना था। मौसम बेहद खराब होने की वजह से संदेश आया कि सीएम मनोहर लाल के हेलीकॉप्टर की आपात लेंडिंग कुरुक्षेत्र में करानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने आपात लेंडिंग की व्यवस्था पुलिस लाइन में कराई। पुलिस की टीमों को अलर्ट कर दिया गया। साथ ही स्निफर डॉग भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान डीसी सीजी रजीनिकांतन, एसपी सिमरदीप सिंह, एसडीएम सतबीर कुंडू आदि अधिकारी भी पुलिस लाइन पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों काफिले करनाल में पहुंच गए थे।

इसी दौरान करनाल से सीएम का काफिला भी कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो चुका था। मौसम साफ होने पर सीएम के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कैंसिल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें