फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बड़े प्रोजेक्टों की सौगात देने पर पदाधिकारियों ने जताया मुख्यमंत्री सैनी का आभार

विज्ञापन
लाडवा। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस  में हल्के की जनता का आभार व्यक्त करते भाजपा पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : सकरन क्षेत्र में हंगामा करते किसान।
विज्ञापन
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विधानसभा लाडवा के लिए विकास की घोषणाएं किए जाने पर विधानसभा के पदाधिकारियों ने आभार जताया है। इन घोषणाओं से लाडवा विधानसभा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के मामले में मजबूत होगा। ये घोषणाएं मुख्यमंत्री ने अनाज मंडी लाडवा में आयोजित संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान की हैं। लाडवा को बड़े प्रोजेक्ट मिलने पर विधानसभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन डाॅ. गणेश दत्त, जिला कोषाध्यक्ष अंकुश गोयल, नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा के विकास कार्यों को गति देने के लिए 16.50 करोड़ रुपये की लागत के छह प्रोजेक्टों के उद्घाटन और शिलान्यास किए हैं। इनमें गांव सिरसमा और गांव बजीदपुर में नलकूल व पेयजल पाइप लाइन, गांव गजलाना में पेयजल पाइप लाइन और अनाज मंडी बाबैन की विशेष मरम्मत कार्य का उद्घाटन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें