फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार पर इनकमटैक्स की रेड

Thu, 18 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
दुकान के बाहर मचा रहा हड़कंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पुराने बस अड्डे के सामने स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर बुधवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा। हालांकि इसे रूटिन जांच पड़ताल ही बताया गया, लेकिन जिस तरह से आयकर विभाग के 16 सदस्यों की टीम ने कार्रवाई की है इससे शहर के अन्य प्रतिष्ठानों में भी खलबली मची रही। टीम ने दोपहर से लेकर रात तक मिष्ठान भंडार के रिकार्ड खंगाले। इस दौरान पुलिस भी दुकान के बाहर जमी रही।

शहर के प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार पर बुधवार को दोपहर में अचानक आयकर विभाग की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। अचानक आयकर विभाग की रेड पड़ने से दुकान में हड़कंप सी स्थिति बन गई। जिस वक्त छापा मारा गया उस वक्त दुकान में खासी भीड़ थी। इधर पुलिस को और बत्तीवाली कार देखकर बाहर खड़े लोग भी जमा होने लगे। हालांकि बाद में अधिकारियों ने दुकान में ग्राहकों को कोई दिक्कत न हो इसलिए सारे दस्तावेज लेकर अंदर चली गई। इधर शहर में भी आयकर विभाग की रेड की सूचना फैली जिससे शहर के कई प्रतिष्ठानों में भी खलबली मची रही।
विज्ञापन


हर बिक्री का जांचा जा रहा रिकॉर्ड
आयकर अधिकारी माया राम और भारत भूषण की अगुवाई में विभाग की 16 सदस्यीय टीम पुलिस बल के साथ पहुंची थी। जाते ही टीम ने सारे दस्तावेज खरीद फरोख्त से संबंधित रसीदें और अन्य दस्तावेजों की मांग की। ऐसे में काम कर रहे कर्मचारी भी हड़बड़ा गए। गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व होने से दुकान में ग्राहकों की भीड़ भी ज्यादा थी। टीम ने सारा रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। यहां तक कि दो सदस्यों को काउंटर पर भी बैठाया गया। यह सदस्य मौजूदा बिक्री का भी हिसाब किताब जांच रही थी। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि इनकम टैक्स कुरुक्षेत्र की टीम ने रुटिन जांच के लिए छापा मारा है। हालांकि दबी जुबान में कई लोगों का यह भी कहना है कि आयकर की चोरी के अंदेशे में टीम ने छापेमारी की है।
विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर के भी पहुंचने की उम्मीद
अधिकारियों के मुताबिक देर रात तक चलने वाली इस कार्रवाई में ज्वाइंट कमिश्नर वंदना मोहिते भी आएंगी। हालांकि रात साढ़े नौ बजे तक वह नहीं पहुंची थी, लेकिन उनके आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई चल रही थी। ज्वाइंट कमिश्नर के पहुंचने से कयास यह भी लगाए जा रहे थे कि बड़ी कर चोरी हाथ लगने की उम्मीद है। हालांकि अधिकारियों ने इसे रुटिन जांच ही बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें