फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नर्सिंग कर्मचारी आज से तीन दिन की आंशिक हड़ताल पर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में काले बैज लगाकर खड़ी नर्सिंग स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की नई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ 5 अक्तूबर से अगले तीन दिन तक हड़ताल पर रहेगा। यह हड़ताल एलएनजेपी समेत प्रदेशभर में दोपहर 12 से दो बजे तक होगी।
विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 5, 6 और 7 अक्तूबर को विरोध जताने का निर्णय लिया है। इसे लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य ब्लॉकों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है, हालांकि एलएनजेपी में आपातकालीन सुविधाएं जारी रहेंगी। संगठन ने पहले काले बैज लगाकर पॉलिसी का विरोध जताया था। एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष विनिता बांगर ने सरकार से नर्सिंग स्टाफ की मांगों पर गंभीरता से विचार करने को कहा है।
चार स्वास्थ्य संगठनों ने दिया समर्थन : नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष विनीता बांगर का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ के आंदोलन को हरियाणा ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट एसोसिएशन, डेंटल हाइजिनिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा, एसोसिएशन ऑफ गवर्नमेंट फार्मेसी ऑफिसर्स हरियाणा और रेडियोलॉजी ऑफिसर्स एसोसिएशन हरियाणा ने समर्थन दिया है। चारों संगठनों ने नर्सिंग कैडर की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से इन मांगों को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें