फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में सुरक्षाकर्मी घटे, 350 से 160 रह गई संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भवनों और सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, इसके बावजूद परिसर की सुरक्षा संभालने वाले कर्मचारियों की संख्या लगातार घट गई है।
विज्ञापन

करीब चार साल पहले 350 सुरक्षाकर्मी तैनात थे, जो अब घटकर करीब 160 रह गए हैं। इनमें लगभग 40 स्थायी सुरक्षा कर्मी हैं, जबकि 120 सेवानिवृत्त सैनिक एचकेआरएन के तहत जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विश्वविद्यालय में नई कैंटीन, खेल मैदान और अन्य भवनों का निर्माण हो रहा है। पहले एक भवन पर दो से तीन सुरक्षाकर्मी होते थे, अब सीमित कर्मचारियों से व्यवस्था चल रही है। केयू प्रशासन करीब 40 सुरक्षाकर्मियों को आउटसोर्स करने के लिए निविदा प्रक्रिया अपनाने जा रहा है। यह संख्या भी परिसर की जरूरतों के लिए पर्याप्त होगी या नहीं, यह सवाल बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें