कुरुक्षेत्र। दीपावली पर जमकर हुई आतिशबाजी के बाद पटाखों के धुएं का असर दिखाई देने लगा है। एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
त्योहार के दौरान एक्यूआई 350 तक पहुंचने के बाद सांस संबंधी शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या 200 पार हो गई है। करीब 10 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।
डॉ. गौरव चावला और डॉ. कृष्ण कुमार के अनुसार, सांस संबंधी मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। डॉ. अतुल और डॉ. अंशिका सहित मेडिसिन विभाग के चार डॉक्टर लगातार मरीजों का उपचार कर रहे हैं। डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि इमरजेंसी में हर दूसरा मरीज सांस की परेशानी लेकर पहुंच रहा है। अस्पताल की कुल ओपीडी भी 400 पार हो गई है।