कुरुक्षेत्र। बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या ओपीडी में 100 के पार पहुंच गई है।
डॉक्टरों के अनुसार बदलते मौसम और संक्रमण के साथ ठंड के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इसका असर बच्चों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। कई मरीजों में खांसी लंबे समय तक बनी रहने की भी शिकायतें आ रही हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास और डॉ. अनिल का कहना है कि इन दिनों खांसी और जुकाम की शिकायतें लेकर आने वाले मरीज अधिक हैं। कुछ मरीजों में खांसी ठीक होने में कई सप्ताह तक लग रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण बच्चों में भी सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।