फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सशक्त युवा, सशक्त राष्ट्र विषय पर एनएसएस शिविर का आयोजन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान प्रतिभागी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना यूटीडी इकाई की ओर से एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इसका विषय सशक्त युवा, सशक्त राष्ट्र रहा। मुख्य अतिथि हरियाणा साहित्य अकादमी हिंदी और हरियाणवी के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति का आधार युवा शक्ति है और जब युवा अपने लक्ष्य, विचार और कर्म में सशक्त होते हैं, तभी देश सशक्त बनता है। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। छात्र कल्याण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एआर चौधरी और एनएसएस समन्वयक डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि एनएसएस युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना को विकसित करने का माध्यम है। समाज सेवा के कार्यों में भाग लेकर छात्र न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें