इस्माईलाबाद। चम्मूकलां सरकारी कॉलेज आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेती छात्राएं। विज्ञप्ति
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में महिला प्रकोष्ठ के सौजन्य से छात्राओं के सीखने और रचनात्मक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर्ट एंड क्राफ्ट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके दौरान छात्राओं को वॉल हैंगिंग, गणपति शुभ-लाभ, दीये और फूल आदि बनाने की विधि सिखाई गई। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. किरण गर्ग ने छात्राओं को आर्ट एंड क्राफ्ट की बारीकियां सिखाईं और उन्हें विभिन्न रचनात्मक तकनीकों से परिचित करवाया। महाविद्यालय की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सविता कुमारी ने महिला प्रकोष्ठ के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस्माईलाबाद। चम्मूकलां सरकारी कॉलेज आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेती छात्राएं। विज्ञप्ति