फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता विद्यालय में लगा एनएसएस शिविर

Sat, 30 Aug 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों की ओर से लक्ष्य गीत गाकर किया गया। प्रधानाचार्य अनिल मदान, हिंदी आचार्य रास बिहारी पाण्डेय, शारीरिक आचार्य भूपेंद्र एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पुनीत डोडा ने दीप प्रज्वलन किया।
विज्ञापन

आचार्य रास बिहारी पाण्डेय ने कहा कि सेवा करना व सेवा सिर्फ फौज में जाकर ही नहीं अपितु सड़क नियमों का पालन करके एवं अपने आसपास की सफाई का ध्यान रख कर भी की जा सकती है। प्रधानाचार्य अनिल मदान ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के इतिहास के बारे में बताया और विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों की स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें