फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप टीम ने 10 किलो पॉलीथिन की जब्त

विज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदार का चालान करती नप की टीम। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त करने के लिए रेलवे रोड, पारस सिनेमा के पास, रेलवे रोड व पीपली चौक में अभियान चलाया। टीम ने पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर करीब 10 हजार का जुर्माना किया और करीब 10 किलो पॉलीथिन जब्त भी किया।
मुख्य सफाई निरीक्षक रूप रविंद्र बिश्नोई ने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त करने के आदेश प्राप्त हुए हैं। पारस सिनेमा के पास पॉलीथिन का कई दुकानदारों की ओर से प्रयोग किया जा रहा था और सामान भी ग्राहकों को पॉलीथिन में ही दिया जा रहा था। इस पर उक्त दुकानदारों पर जुर्माना लगाकर 10 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद टीम पिपली चौक पर पहुंची। यहां अतिक्रमण करने के कारण यहां जाम की समस्या से भी लोगों को दो-चार होना पड़ रहा था। टीम ने फिरनी बेचने वालों के टेंट सड़क से पीछे करवाया। इसके अलावा मिठाई की दुकानों का सामान भी तय सीमा में करवाया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि सड़क पर दुकान का सामान रखा तो जब्त कर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों को कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग न करें, बल्कि ग्राहकों से कहें कि अपने घर से ही थैला लेकर आएं। इस प्रकार से धीरे-धीरे लोगों को यह आदत हो जाएगी और वे घर से अपना थैला लेकर आएंगे। कई रेहड़ी वालों को भी चेतावनी दी गई है कि वे पॉलीथिन का प्रयोग करना बंद कर दें, नहीं तो आगे उनपर भी जुर्माने लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें