फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब सड़कों पर पशु छोड़ने वालों की खैर नहीं, तत्काल होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सड़कों पर पशुओं को छोड़ने वाले लोगों की अब खैर नहीं होगी। ऐसे लोगों की नगर परिषद पहचान करेगी और तत्काल कार्रवाई करेगी। इसके लिए कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए सतर्क कर दिया है वहीं सड़कों को पशु मुक्त बनाने के लिए अभियान भी तेज कर दिया है। पशु पकड़े जाने के दौरान न केवल इनका टीकाकरण किया जा रहा है बल्कि पूरा रिकार्ड भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल अभियान के तहत अभी तक 32 पशुओं को पकड़ा जा चुका है, जिनमें से 17 नंदी और 15 गाय शामिल हैं। इन बेसहारा पशुओं को पकड़कर मथाना व बारना की गोशालाओं में भेजा रहा है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल का कहना है कि एक मार्च से सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं का पकड़ने का अभियान चलाया हुआ है। इस दौरान शहर के पीपली गीता द्वार, सेक्टर-सात, सेक्टर-पांच, सेक्टर-13, रेलवे रोड व परशुराम चैक सहित अन्य स्थानों से पशुओं को पकड़ा गया है।

टीम के साथ गलत व्यवहार पर होगी कार्रवाई
नप कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल का कहना है कि कई लोग पशु पकड़े जाने पर टीम के साथ गलत व्यवहार करते हैं, जो कि पूरी तरह से गलत है। अब नप द्वारा ऐसे लोगों की पहचान करके उन पर कार्रवाई भी अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें