फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज वर्कशॉप से अब तांबे की तार ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रोडवेज वर्कशॉप में चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा। आए दिन कोई ना कोई सामान वर्कशॉप से चोरी हो रहा है। हाल ही में बसों के टायर खोलने वाली हाइड्रोलिक मशीन वर्कशॉप से चोरी हुई थी। सोमवार को वर्कशॉप से चोर करीब 40 फुट लंबी तांबे की तार चोरी कर ले गए। उक्त तार बसों में वेल्डिंग करने के काम में ली जाती है यह काफी महंगी होती है। इससे पहले भी वर्कशॉप में कई बार बसों की बैटरी व अन्य सामान चोरी हो चुका है। इतना ही नहीं कई साल पहले वर्कशॉप में चालान हुए खड़े वाहन को ड्राइवर मौका देखकर वर्कशॉप की दीवार तोड़कर भाग गया था। वहीं एक अन्य ऐसी ही वारदात में ड्राइवर पकड़ा गया था।
वर्कशॉप में खड़े रहते हंै दर्जनभर ट्रक व अन्य वाहन ःआरटीए विभाग द्वारा पकड़े गए सभी वाहन रोडवेज की वर्कशॉप में खड़े किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें