फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब कुवि में नहीं खलेगी शिक्षकों की कमी

Thu, 04 Jul 2024 07:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अब शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों में विभिन्न विषयों पर 54 पदों पर भर्ती शुरू कर दी गई है। विवि की ओर से सहायक प्राध्यापक पद के लिए 46, सह प्राध्यापक पद के लिए चार और प्राध्यापक पद के लिए भी चार सीटों के लिए आवेदन मांगें गए हैं।
विज्ञापन

दो वर्ष बाद कुवि में शिक्षकों की यह भर्ती होने जा रही है। इससे नए सत्र में आने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। सहायक प्राध्यापक के लिए 10 जुलाई से व सह प्राध्यापक एवं प्राध्यापक के लिए 15 जुलाई से आवेदन लिए जाने शुरू होंगे। इससे पहले 2022 में 40 पदों पर भर्ती हुई थी, जिसमें से कुछ लंबित भर्तियों की प्रक्रिया को भी पूरा किया जाएगा।
सहायक प्राध्यापक पद के लिए कुवि के प्राचीन भारतीय इतिहास सांस्कृतिक एवं पुरातत्व विभाग में प्राचीन भारतीय इतिहास सांस्कृतिक एवं पुरातत्व विषय में एक पीडब्ल्यूबीडी के पद, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के जैव प्रौद्योगिकी विषय में एक जनरल का पद, वनस्पति विज्ञान विभाग के वनस्पति विज्ञान विषय में एक जनरल, रसायन विज्ञान विभाग में रसायन विज्ञान विषय में एक जनरल, वाणिज्य विभाग में वाणिज्य विषय में दो एक जनरल एवं एक बीसीबी के पद, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय विभाग में अंग्रेजी विषय में एक पीडब्ल्यूबीडी के पद, अर्थशास्त्र विभाग में अर्थशास्त्र विषय में एक जनरल, अंग्रेजी विभाग में अंग्रेजी विषय में एक एससी, भूगोल विभाग में भूगोल विषय में एक जनरल, इतिहास विभाग में इतिहास विषय में एक एससी, गृह विज्ञान विभाग में गृह विज्ञान विषय में एक जनरल और एक एससी श्रेणी के पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

इसी के साथ इंस्टीट्यूट आफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर स्टडीज में जैव प्रौद्योगिकी विषय के लिए एक जनरल पद पर सहायक प्राध्यापक पद के लिए और वाणिज्य विषय में एक जनरल और एक एससी का पद, कंप्यूटर विज्ञान विषय में एक बीसीए के पद, अर्थशास्त्र विषय में एक जनरल के पद, पर्यावरण विज्ञान विषय के लिए एक एससी, संगीत विषय में एक पद एससी, पंजाबी विषय में एक पीडब्ल्यूडी, दर्शनशास्त्र विषय में दो जनरल और मनोविज्ञान विषय में एक पद ईडब्ल्यूएस तथा संस्कृत विषय में भी एक पद ईडब्ल्यूएस के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विधि विभाग में विधि विषय के लिए एक एससी और एक जनरल का पद तथा जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान विभाग में जनसंचार विषय में एक एससी और एक जनरल का पद, गणित विभाग में गणित विषय में एक बीसीए, दर्शन विभाग में दर्शन विषय में एक पद जनरल का, भौतिक विज्ञान विभाग में भौतिक विज्ञान विषय में दो पद जनरल (ईएसएम) के, एक पीडब्ल्यूबीडी और एक जनरल का पद रिक्त है।
इसी तरह राजनीति विज्ञान विभाग के अंतर्गत राजनीति विज्ञान विषय में एक पद एससी श्रेणी के लिए, मनोविज्ञान विभाग में मनोविज्ञान विषय में एक पद जनरल और एक एससी (इएसएम) के लिए तथा लोक प्रशासन विभाग में लोक प्रशासन विषय में एक पद पीडब्लूडीबी, सामाजिक कार्य विभाग में सामाजिक कार्य विषय में एक पद जनरल, यूनिवर्सिटी स्कूल प्रबंधन विभाग में प्रबंध विषय में एक बीसीए एक बीसीबी के लिए तथा जूलॉजी विभाग में जूलॉजी विषय में एक पद एससी और एक जनरल श्रेणी के लिए रिक्त है।


बॉक्स

प्राध्यापक और सह-प्राध्यापक के लिए निकलीं भर्तियां
प्रोफेसर पद के लिए वाणिज्य विभाग में वाणिज्य विषय में एक पद पीडब्ल्यूडी, इतिहास विभाग में इतिहास विषय में एक पद जनरल का, गणित विभाग में गणित विषय के लिए एक पद जनरल और जूलॉजी विभाग में जूलॉजी विषय के लिए एक पद जनरल विषय के लिए रिक्त है, जिसमें प्रोफेसर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। सह-प्राध्यापक पद के लिए वनस्पति विज्ञान विभाग में वनस्पति विज्ञान विषय में एक पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी का, पुस्तकालय एवं सूचना विभाग में विज्ञान पुस्तकालय विज्ञान विषय में एक पद जनरल, लोक प्रशासन विभाग में लोक प्रशासन विषय में एक पद जनरल का तथा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में प्रबंधन विषय में एक पद जनरल ( ईएसएम ) श्रेणी के लिए आवेदन मांगा गया है।


बॉक्स



फोटो 38



-



दो माह में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया : प्रो संजीव शर्मा



-



कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा का कहना है कि इन पदों पर आगामी दो माह में भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। 2022 की लंबित भर्तियों को भी अब पूरा किया जा रहा है। कुवि का लक्ष्य है कि विद्यार्थियों को अच्छे माहौल में अच्छी शिक्षा प्रदान कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें