फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब धर्मनगरी से कोटद्वार की राह होगी आसान, हरिद्वार रूट पर बस उतारने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब धर्मनगरी से कोटद्वार रूट पर बस उतारी जाएगी, जिससे उत्तराखंड के लिए सफर तय करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। इस बस के शुरू होने पर यमुनानगर, सहारनपुर और हरिद्वार के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए यात्री सफर कर पाएंगे। कोटद्वार के लिए बस सेवा शुरू किए जाने को लेकर कुरुक्षेत्र डिपो की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार से पत्राचार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि कुरुक्षेत्र से हरिद्वार रूट पर दो बसें पहले ही कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से उतारी हुई हैं। एक बस कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो से तो दूसरी पिहोवा सब डिपो से हरिद्वार के लिए सफर तय करती है। यात्रियों की भीड़ और मांग को देखते हुए डिपो की ओर से हरिद्वार रूट पर बस उतारने के लिए अहम कदम उठाया गया है। जबकि कोटद्वार रूट पर बस उतारने के लिए सामाजिक संस्था देव भूमि भातृ मंडल की ओर से पिछले नवंबर माह से मांग भी की जा रही थी।



फोटो 24
यात्रियों की राह होगी आसान : धर्मवीर सिंह
यात्री धर्मवीर सिंह का कहना है कि धर्मनगरी से कोटद्वार के लिए बस सेवा शुरू होने से उत्तराखंड के कई शहरों के लिए सफर किया जा सकेगा। इससे यात्रियों की राह आसान होगी। पहले भी दो बसें धर्मनगरी से हरिद्वार रूट पर चली हुई हैं, लेकिन एक और बस चलने से यात्रियों का सफर सुगम होगा। धर्मनगरी से कोटद्वार के साथ-साथ उत्तराखंड के कई शहरों में जाने वाले यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन



यात्रियों को मिलेगा फायदा : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है अभी हरिद्वार रूट पर दो बसें चलती हैं, एक पिहोवा और दूसरी कुरुक्षेत्र। अब कोटद्वार के लिए बस चलाई जानी है, जिससे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जाने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें