कुरुक्षेत्र। शांति नगर कुरड़ी गांव में कमरा किराए पर लेकर क्लीनिक चलाने के मामले में आरोपी झोलाछाप डॉक्टर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी तरसेम निवासी शांति नगर कुरड़ी की तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है, मगर चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
थाना झांसा में दर्ज शिकायत में सीएम फ्लाइंग के प्रभारी अनीश मलिक ने बताया था कि गुप्त सूचना पर टीम ने गांव में एक कमरे 33 तरह की दवाइयां व मेडिकल प्रैक्टिस से संबंधित उपकरण बरामद किए थे। यहां आई महिला से जानकारी मिली थी कि उसके पति तरसेम ने यह कमरा किराए पर लिया है। आज उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश : प्रदीप कुमार
थाना झांसा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी तरसेम की तलाश में जुटी है।उसके नजदीकी लोगों और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा रही है। टीम को आरोपी के अंबाला में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने वहां भी आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।