फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब 70 से ज्यादा गांवों के लोगों की राह होगी आसान, 32 करोड़ से एसवाईएल व नरवाना ब्रांच नहर पर चार पुल तैयार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एसवाईएल व नरवाना ब्रांच नहर पर तैयार किया जा रहा पुल। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अनेक वर्षों पहले नहरों पर बनाए गए तंग पुलों पर अब हादसे का खतरा नहीं रहेगा। यहां भी वाहन फर्राटा भर सकेंगे। राहगीरों की यह राह सिंचाई विभाग ने आसान की है, जिसके लिए करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से चार नए पुलों का निर्माण किया है तो वहीं 12 करोड़ की लागत से एक और पुल का निर्माण करने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसका निर्माण भी शुरू होगा। पुल बनने से जिला के शाहाबाद, इस्माईलाबाद, थानेसर व पिहोवा क्षेत्र के 70 से ज्यादा गांवों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

गांव बचगांवा, सलपानी, गोगपुर, उदारसी व दबखेड़ी के पास एसवाईएल व नरवाना ब्रांच नहर पर अनेक वर्षों पहले पुल बनाए गए थे, जो न केवल बेहद तंग थे बल्कि जर्जर भी होने लगे थे। इन पुलों पर अनेक बार हादसे भी हो चुके थे। यहां तक कि दोनों ओर सड़कें दोहरी होने के बावजूद इन पुलों से एक बार में एक ही वाहन निकल पाता था। ऐसे में राहगीरों का समय भी बर्बाद होता था। लोग लंबे समय से इन पुलों का निर्माण दोबारा किए जाने की मांग कर रहे थे। इसी के चलते सिंचाई विभाग ने अब ये पुल तैयार किए हैं।


ये पुल हो चुके तैयार, जिनके उद्घाटन का इंतजार
बचगांवा व सलपानी गांव के पास करीब साढ़े आठ-आठ करोड़ रुपये में तो वहीं गोगपुर व उदारसी के पास पुलों के निर्माण पर करीब साढ़े सात-सात करोड़ रुपये की लागत आई है। ये पुल बनकर तैयार हो चुके हैं और अब इनके उद्घाटन का इंतजार है। वहीं दबखेड़ी गांव के पास भी एसवाईएल व नरवाना ब्रांच नहर पर पुल निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस पुल के निर्माण पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन



पुलों से 70 से ज्यादा गांवों के लोगों की राह होगी आसान : राहिल सैनी
सिंचाई विभाग के एसडीओ राहिल सैनी का कहना है कि पांच पुल बनाए जाने मंजूर किए गए थे। इनमें से चार पुल बनकर तैयार हो गए हैं और जल्द इनका उद्घाटन कराया जाएगा। वहीं दबखेड़ी पुल का भी प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इन पुलों के निर्माण से शाहाबाद, इस्माईलाबाद, पिहोवा व थानेसर के 70 से ज्यादा गांवों के लोगों को बड़ा फायदा होगा। पुल दोहरी सड़क के अनुसार ही बनाए गए हैं, जिससे हादसे का खतरा भी कम होगा और एक साथ दो वाहन भी निकल सकेंगे।

कुरुक्षेत्र। एसवाईएल व नरवाना ब्रांच नहर पर तैयार किया जा रहा पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें