फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब कई औषधीय पौधों से महकेगा हर्बल पार्क

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंकुर नर्सिंग होम के पार्क में पौधे का रोपण करते स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब अंकुर नर्सिंग होम के पार्क को औषधीय पौधे लगाकर हर्बल पार्क बनाया जाएगा, इसके लिए पार्क में कई तरह के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इससे जहां पार्क का सुंदरीकरण होगा तो वहीं लोगों के स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकेगा। इस पार्क को सुंदर बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नकुल व्यवसायी शाखा की ओर से एक पौधा अपनी मां के नाम से पौधा रोपित कर पार्क को सुंदर बनाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन


योजना के अंतर्गत पहले चरण में 25 पौधों का रोपण किया गया जबकि दूसरे चरण में काफी संख्या में पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस पार्क को हर्बल पार्क विकसित किए जाने के लिए स्वयंसेवकों की ओर से तैयारी की जा रही है। इसके लिए पार्क में बैठने के स्थान से लेकर सुंदर घास लगाने का प्रयास किया जा रहा है। राजेंद्र धीमान ने बताया कि स्वयंसेवकों की ओर से पर्यावरण को बचाने के लिए अहम कदम उठाया गया है, जिसके चलते अब पार्क को सुंदर बनाने के लिए औषधि पौधों का रोपण किया जाएगा। योजना के तहत अभी 25 पौधे मौल श्री के लगाए गए है। जल्द ही दूसरे पौधों का भी रोपण किया जाएगा। इस मौके पर बलबीर एडवोकेट, रिशिपाल धीमान, बृजलाल धीमान सोहनलाल शर्मा, शिवदयाल, फतेह चंद गांधी, हुकुमचंद, शशि भूषण, वेद प्रकाश बेदी, हरीश अरोड़ा, योगेश, रणधीर वालिया सहित अन्य मौजूद रहे।



मौलश्री स्वास्थ्य के लिए लाभदायक : अशोक रोशा
अशोक रोशा ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली में मौलश्री वृक्ष हृदय और मस्तिष्क, ज्वर, दांतों के रोगों से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर होता है, साथ ही इसको वास्तु दोष और मंगल दोष के निवारण के लिए उपयुक्त माना जाता है। पौधरोपण करने से पर्यावरण को बचाया जा सकता है। इसके लिए हर्बल पार्क बनाया जाएगा, जिसमें कई औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें