फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए विद्यार्थी 15 सितंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तरसेम कौ​शिक।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के सहयोग से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की शुरुआत 13 दिसंबर 2008 को की गई थी, जिसका उद्देश्य कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों को सृजनात्मक व कल्पनाशील बनाना है ताकि विद्यार्थियों की रुचि विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ सके और वह विज्ञान एवं तकनीकी के इस युग में अपने लक्ष्य का निर्धारण करके देश की उन्नति में अपना योगदान दे सकें।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि नए सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित किए है, जिसमें विद्यार्थी अपने नवाचारों को डीएसटी के वेब पोर्टल ई-एमआईएएस (ई-मैनेजमेंट ऑफ इंस्पायर अवार्ड्स स्कीम) के वेब लिंक इंस्पायर अवार्ड्स-डीएसटीडॉटजीओवीडॉटइन पर 15 सितंबर तक अपलोड कर सकते हैं। राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित उन्हीं नवाचारों को चयनित किया जाता है, जिसका फायदा आमजन को दैनिक जीवन में हो सके।
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में चयनित विद्यार्थी को 10 हजार रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना के द्वारा सीधा उनके खाते में भेजी जाती है, जिसका उपयोग विद्यार्थियों को मॉडल बनाने में किया जाता है। चयनित विद्यार्थी स्वयं निर्मित मॉडल को जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रस्तुत करते हैं तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेना होता है। इसके बाद राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थी अपने मॉडल को राष्ट्र स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में प्रस्तुत करते हैं, जहां से सर्वश्रेष्ठ 60 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है, जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन



पिछले सत्र में जिले के 26 विद्यार्थियों का हुआ था चयन : रोहतास वर्मा
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत प्रतिवर्ष प्रतिभावान तथा सृजनात्मक सोच रखने वाले राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 60 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाने वाले प्रवर्तन उत्सव में अपना मॉडल प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित एवं पुरस्कृत किया जाता है तथा विदेश यात्रा पर जापान सहित कई अन्य देशों की यात्रा करने का मौका दिया जाता है। उन्होंने विद्यालय मुखियाओं से आह्वान किया कि अपने अपने विद्यालय को इंस्पायर मानक पोर्टल पर पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें तथा विद्यालय में सभी विद्यार्थियों को आइडिया प्रतियोगिता में भाग लेना सुनिश्चित करवाएं।

कुरुक्षेत्र। तरसेम कौशिक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें