फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब लगातार सताएगी गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले तीन दिनों से बढ़ती गर्मी अब सताने लगी है। अगले एक सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक होगा। हालांकि राहत की बात यह है कि 25 मई के बाद जहां एक दिन बूंदाबांदी के आसार हैं वहीं तीन दिन तक मौसम में बदलाव के भी संकेत बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस माह के पहले सप्ताह में मौसम पूरी तरह से बदलता रहा। कई बार बूंदाबांदी हुई तो तेज हवाएं भी चलीं, जिसके चलते लोगों को गर्मी का उम्मीद के अनुसार एहसास तक नहीं हो पाया। पिछले तीन दिनों से गर्मी बढ़ने लगी है तो एसी व कूलर भी प्रयोग किया जाने लगा है। विशेषज्ञों की मानें तो अगले एक सप्ताह तक गर्मी अपना रूप दिखाएगी और पारा लगातार चढ़ेगा।


सब्जियों का ख्याल रखें किसान : डॉ भटनागर
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पी भटनागर का कहना है कि बढ़ती गर्मी में सब्जी की फसल को नुकसान होने की संभावना बन जाती है। ऐसे में किसानों को विशेष ख्याल रखना होगा। उन्हें जरूरत के अनुसार पानी जरूर दें तो समय-समय पर देखभाल भी रखें।
विज्ञापन


गर्मी से बचाव रखना जरूरी : डॉ जगमिंद्र
उप जिला सिविल सर्जन डॉ जगमिंद्र सिंह का कहना है कि अब गर्मी तेज होने की संभावना है। ऐसे में बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है। विशेष तौर पर बच्चों व बुजुर्गों का जरूर ख्याल रखना चाहिए। अधिक मात्रा में पेय पदार्थ लेने चाहिए।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें