फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: परिवारिक विवाद में एक व्यक्ति की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। गांव गुमथला गढु में पति पत्नी के बीच विवाद के चलते वधू पक्ष के लोगों ने घर में चल रही परिवार के सदस्यों की पंचायत में पति की बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया । पति ने गाड़ी में भागकर अपनी जान बचाई और सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करवाया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया ।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में मुनक के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी 2018 में हुई थी। पत्नी की उसके साथ परिवारिक बात को लेकर अनबन चल रही थी। करीब एक सप्ताह पहले पत्नी मायके चली गई तो गत दिवस सुबह उसका फोन मेरे पिता के पास आया और कहा कि मुझे यहां से ले जाओ ।
बातचीत करने के लिए परिवार के ही कई लोग पहुंचे जहां बातचीत की जाने लगी। कुछ देर बाद उसके ससुरालजनों ने मारपीट शुरू कर दी और वह मुश्किल से बचकर अस्पताल पहुंच सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें