फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसान अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता भी बनेगा : गडकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा अनाज का भंडार है। यहां का कड़ी मेहनत करने वाला किसान एक एकड़ में जितना अनाज पैदा कर रहा है। उतना देश के किसी भी कोने में संभव नहीं हो पा रहा। ऐसे में किसान को समृद्ध करने के लिए केंद्र सरकार बड़ी योजना पर काम कर रही है। जिसके चलते अब किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि ऊर्जादाता भी बनेगा। वहीं पराली जलाने के बजाए इससे बनाए जाने वाले ईंधन से हवाई जहाज तक उड़ेंगे।
विज्ञापन

ये बातें केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहीं। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने थानेसर विधानसभा क्षेत्र की निजी पैलेस में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा और तभी शहर व देश समृद्ध होगा। इसीलिए किसान मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में है। नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने 65 साल तक देश पर राज किया लेकिन किसान आत्महत्या करते रहे। उनकी दुर्दशा नहीं खत्म हो पाई। यहां तक कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा भी दिया लेकिन देश की गरीबी हटाने के बजाए अपने ही लोगों की गरीबी हटाई। पिछले 10 वर्षों से देश बदल रहा है। कहीं एक्सप्रेस-वे तो कहीं रोप-वे बनाए जा रहे हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक अब भारत में इन-एक्सप्रेस-वे से आवागमन की सुविधा बढ़ गई है। हरियाणा भी विकास के प्रति बदल रहा है और चारों ओर हाईवे, एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जा रहा है। अब यहां से कुछ ही घंटों में दिल्ली व मुम्बई तक की यात्रा आसान हो चुकी है।

गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार स्मार्ट शहर ही नहीं स्मार्ट गांव बनाने पर भी काम कर रही है, जहां सब अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। गांव स्मार्ट बनाने हैं तो कृषि को ऊर्जा से जोड़ना होगा। इसी दिशा में कार्य करते हुए केंद्र सरकार ने 400 पंप इथेनॉल के शुरू किए हैं। उन्होंने सीएनजी की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया और कहा कि 400 प्लांट प्रोसेस में हैं तो 60 शुरू भी किए जा चुके हैं। जहां बॉयो सीएनजी तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि विश्व आज भारत की ओर प्रेरणा के तौर पर देख रहा है। गडकरी ने अपने जीवन के कई पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा इंजीनियरिंग में जाने की थी लेकिन किन्हीं कारणों से उनके 12वीं कक्षा में 50 फीसदी से कम अंक ही आए और वे इस क्षेत्र में नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें