फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब मिड-डे मील में विद्यार्थियों को परोसे जाएंगे मोटे अनाज से बने व्यंजन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय देवीदासपुरा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील में मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने व्यंजन परोसे जाएंगे। बच्चों के पोषण में सुधार के उद्देश्य से मिड-डे मील योजना में एक नई पहल की गई है। अब स्कूलों के मेन्यू में बाजरा, रागी और अन्य मोटे अनाज से बने व्यंजन शामिल किए जा रहे हैं। यह कदम न केवल बच्चों को संतुलित आहार प्रदान करने के लिए उठाया गया है बल्कि मोटे अनाज के उपभोग को भी बढ़ावा देने के उद्देश्य से है। ये बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इस पहल से मोटे अनाज की मांग बढ़ने से स्थानीय किसानों को भी लाभ होगा। सरकार के इस फैसले से बाजरा, रागी सहित अन्य मोटे अनाज की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए मिड-डे मील के मेन्यू को नए सिरे से तैयार किया गया है। सर्दियों में बच्चों के शरीर को गर्म रखने और अधिक ऊर्जा प्रदान करने वाले खाद्य पदार्थों की आवश्यकता होती है। इसीलिए बाजरा, रागी जैसे मोटे अनाज से बने व्यंजन शामिल किए गए हैं, जोकि विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

प्रदेश सरकार दे रही मोटे अनाज को बढ़ावा : अंजू
मिड-डे मील अकाउंट एग्जीक्यूटिव अंजू वर्मा का कहना है कि प्रदेश सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा दे रही है। इसी के तहत मिड-डे मील में भी मोटे अनाज को शामिल करने की कवायद शुरू की गई है, जोकि बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। इस मेन्यू के मुताबिक बच्चों को जल्द ही खाना देना सुचारू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें