फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में अब घंटी बजाकर नप कर्मचारी एकत्रित करेंगे घरों से कूड़ा

Thu, 05 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद के कर्मचारी हर वार्ड की गली में जाकर और घंटी बजाकर कचरा एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए नगर परिषद ने पांच नए डंपर, दो ट्रेक्टर-ट्रॉली और दर्जनों हाथ रेहड़ी खरीदी हैं। बुधवार सुबह नगर परिषद कार्यालय से नए डंपरों को हरी झंडी देने के उपरांत नप कार्यालय में निवर्तमान पार्षदों, समाजसेवी संगठनों और आमजन की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विधायक सुधा ने कहा कि नप के सफाई कर्मचारी अब डंपर से रोजाना हर वार्ड में दो चक्कर लगाकर कूड़ा-करकट एकत्रित करेंगे। इनका शेड्यूल तय किया जाएगा। डंपर में घंटी और माइक सिस्टम की भी सुविधा उपलब्ध है। कर्मचारी माइक से बोलकर या घंटी बजाकर लोगों के घरों से कूड़ा एकत्र करेंगे।
विज्ञापन


नप की योजना है कि ट्रायल के सफल होने के बाद 50 और नए डंपर खरीदे जाएंगे। डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए विभिन्न एजेंसियों से भी बातचीत की जा रही है। एजेंसियों से समझौता होने के बाद लोगों के घरों से कूड़ा  एकत्रित कर लिया जाएगा।

शीघ्र ही गांव सूडपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट स्थापित होगा। विधायक ने कहा कि जो भी सरकारी सफाई कर्मचारी लोगों से पैसा वसूलता मिला, उसके खिलाफ एफआईआर करवाई जाएगी। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद मुकुंद लाल सुधा, श्यामलाल जांगड़ा, बाबूराम टाया, गुरदयाल सनेहड़ी, राज गौड़, विशाल शर्मा, यशपाल नारंग आदि मौजूद रहे।

सेक्टर-13 को चमकाने में खर्च होंगे आठ करोड़
विधायक ने कहा कि हुडा सेक्टर-13 में ब्लॉक टाइल्स लगवाने और अन्य विकास पर आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह राशि जारी हो चुकी है।


सेक्टर-13 में रंग-बिरंगी टाइल लगवाने के कार्य पर पांच करोड़ 50 लाख रुपए, पानी की निकासी आदि पर दो करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। पुराने शहर में रंग-बिरंगी टाइलों पर एक करोड़ खर्च होंगे। पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 50 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

ब्रह्मसरोवर के लिए प्रक्रिया शुरू
सुधा ने कहा कि ब्रह्मसरोवर में निरंतर जल प्रवाह की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए तीन एजेंसियों से बातचीत की जा रही है। अधिकारियों की टीम अमृतसर में निरंतर जल प्रवाह देखने के लिए गई है। तकनीकी दिक्कतें दूर होते ही इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन के सहयोग से और धर्मशालाओं के संचालकों की सहमति के बाद सभी धर्मशालाओं के साधारण, कूलर और एसी कमरों के दाम एक जैसे तय किए जाएंगे।

पिंक सिटी के लिए लोगों से की अपील
विधायक ने सभी लोगों, पार्षदों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों से जय श्रीकृष्ण बोलने की अपील की। इसके साथ ही शहर को पिंक सिटी बनाने में सहयोग करने की भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मोहन नगर के लोगों ने दिवाली के बाद इस कार्य को शुरू करने की हामी भरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें