फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डीयू में दाखिला लेकर कैरियर बनाएगा रजत

Fri, 20 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशभर में 12वीं कक्षा में टॉपर रहे रजत गुप्ता का लक्ष्य अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना होगा। वहां वह बीए ऑनर्स के साथ पढ़ाई कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाएगा। अमर उजाला से बातचीत में आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र रजत गुप्ता ने अपनी मंशा जाहिर की। श्रीमद्भगवदगीता विद्यालय  के छात्र रजत ने बताया कि उनका मकसद सिविल सेवा में जाना है। इसके लिए वह अभी से तैयारी शुरू करेगा। उसे पूरी उम्मीद है कि वह इस परीक्षा में भी टॉपर रहते हुए परचम लहराएगा।
विज्ञापन


बुधवार को आए परीक्षा परिणाम से गदगद हुए रजत ने बताया कि उसके पिता कुरुक्षेत्र में ही रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक है तो मां गृहणी है। उसने अपना भविष्य अपनी मेहनत के बल पर बनाने की ठान रखी है। इसके चलते ही वह पूरी लगन व मेहनत से पढ़ाई में लगा है। आज तक वह हर कक्षा में समय टॉपर रहा है। हालांकि उन्हें इतनी उम्मीद नहीं थी कि वह प्रदेश में टॉप रहेगा। लेकिन उन्हें किसी अच्छी पोजिशन आने की जरूर उम्मीद थी। वह इन परीक्षाओं के लिए सत्र की शुरुआत से ही तैयारी में जुट गए थे। जो कार्य स्कूल में करवाया जाता था तो उसे वह घर पर जाकर भी पूरी तरह दोहराता था। उसने अर्थशास्त्र की कुछ समय के लिए ट्यूशन भी ली, लेकिन उसने अपनी पढ़ाई को कभी भी दरकिनार नहीं होने दिया। क्रिकेट व संगीत का शौक होने के बावजूद इसे उसने अपनी पढ़ाई में आड़े नहीं आने दिया। वहीं उसकी मां रमा गुप्ता का कहना है कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई को ही पूरी तरह समर्पित किया हुआ है और रजत व उसकी पुत्री जहां भी चाहेंगे वह भरसक प्रयास कर उन्हें वहीं पढ़ाएंगे। उन्हें पूरी उम्मीद है कि भविष्य में भी उनके बच्चे उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उधर उनके घर पर आज भी दिन भर बधाई देने वाले लोगों को तांता लगा रहा। रजत व उसके परिजनों को प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ, अन्य अध्यापकों और दूसरे स्टाफ ने बधाई दी।

प्रदेश में दसवें स्थान पर रहा यश कुलश्रेष्ठ
श्रीमद्भगवदगीता विद्यालय में नॉन मेडिकल का छात्र यश कुलश्रेष्ठ प्रदेश में दसवें स्थान पर और कुरुक्षेत्र में दूसरे स्थान पर रहा। उसे भी स्कूल स्टाफ ने बधाई दी। अमर उजाला से बातचीत में यश ने सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों को दिया। उनका अगला लक्ष्य आईआईटी में प्रवेश पाना है। इसके लिए उन्होंने जेईई मेंस परीक्षा में भी बेहतर अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


93 छात्रों ने हासिल किए 75 फीसदी से अधिक अंक
श्रीमद्भगवदगीता विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 12वीं कक्षा के विद्यालय के 433 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 93 छात्रों ने 75 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। 266 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। उन्होंने और विद्यालय प्रबंधक सतपाल शर्मा ने सभी छात्रों को बधाई  दी और कहा कि वह आगे इससे भी बेहतर परिणाम के लिए प्रयास  करेंगे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें