फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..अब वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे रोल नंबर

Fri, 06 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 केयू के छात्र अब घर बैठे की यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से अपने रोल नंबर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अब छात्रों को भटकना नहीं पडेगा। इस पहल से केयू से संबंधित सभी छात्रों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। बाकायदा इसके लिए कुलपति द्वारा परीक्षा शाखा को निर्देश दे दिए गए है। जारी निर्देशों की पालना मई व जून में शुरू हो रही यूजी व पीजी की परीक्षाओं के लिए प्राईवेट, रिअपीयर, कम्पार्टमेंट के रूप में शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


केयू के विद्यार्थी अपने घर में बैठकर ही वेबसाइट से रोल नंबर डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड  करने के बाद वे इसका प्रिंट निकालकर इस पर एक फोटो लगाकर परीक्षा केन्द्र  अधीक्षक से सत्यापित करवाएंगे। किसी भी विद्यार्थी को रोल नंबर लेने के  लिए विश्वविद्यालय में आने की जरूरत नहीं है। परीक्षा नियंत्रक पंकज गुप्ता ने बताया कि सभी प्राईवेट, रिअपीयर, कम्पार्टमेंट  परीक्षार्थियों के डुप्लीकेट रोल नंबर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों के रोल नंबर न पहुंचे वे विश्वविद्यालय  की वेबसाईट केयूकेडॉटएसीडॉटइन पर जाकर क्लिक करें व संबंधित कक्षा का रोल  नम्बर एक फोटो लगाकर परीक्षा केन्द्र के अधीक्षक से सत्यापित करवाएं। केन्द्र अधीक्षक परीक्षार्थी का विवरण कट लिस्ट से देखकर  रोल नंबर सत्यापित कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की पीजी परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं। परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों को परेशानी न हो इसके लिए ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोल नंबर डिजीटल  फार्मेट में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

विद्यार्थियों की समस्याएं दूर करना पहली प्राथमिकता: कुलपति
कुलपति प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करना उनकी पहली  प्राथमिकता है। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी रोल नंबर की बजाए मन लगाकर पढ़ाई करें इसलिए ही परीक्षा से संबंधित रोल नंबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा के ऑटोमेशन की दिशा में यह पहला कदम है। विद्यार्थियों के हित में जल्द और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे कर सकेंगे रोल नंबर डाउन लोड
परीक्षा  देने वाले विद्यार्थी को अगर रोल नंबर नहीं मिलता है तो वे डुप्लीकेट रोल  नंबर के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूकेडॉटएसीडॉटइन पर क्लिक करेंगे  और होमपेज पर एग्जाम लिंक पर क्लिक करके अपने नाम, पिता के नाम व कक्षा  से ही रोल नंबर ढूंढकर डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें