जिला वासियों के लिए अच्छी खबर है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। बुधवार को जिले में महज एक्टिव केसों की संख्या 22 रह गई है। इनमें से 13 मरीजों को होम आइसोलेट और 9 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21702 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना को हराकर ठीक हो चुके हैं। बुधवार को भी 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज रिकवर हुए हैं। कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 98.30 फीसदी पर पहुंच गया है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 425128 में से 402493 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1041 सैंपलों की रिपोर्ट में से 1 मरीजों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और अब तक 22078 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। कुरुक्षेत्र में कोरोना का ग्राफ काफी नीचे पहुंच गया है। कुरुक्षेत्र में 2 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं और अब तक 21702 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुरुक्षेत्र में 354 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
कमोदा व निवारसी में 3 जगह बनाए कंटेनमेंट जोन, दो को किया डी-नोटिफाई
गांव कमोदा व निवारसी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर जिला प्रशासन ने 3 स्थानों में कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार आलमपुर व गोविंद नगर पिहोवा में बनाए गए दो कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों को डी-नोटिफाई किया है, लेकिन यहां कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।