फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा उत्तर भारत के पहले राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान का पहला शैक्षणिक सत्र

Tue, 15 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी स्थित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान का पहना सत्र मंगलवार से शुरू होगा, जिसके साथ ही कुरुक्षेत्र साथ-साथ तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। इस शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) निर्मला सीतारमन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। इस संस्थान के पहले शैक्षणिक  सत्र की वैकल्पिक व्यवस्था पॉलिटेक्निकल कॉलेज उमरी में की गई है और इस वैकल्पिक संस्थान में राज्य सरकार की तरफ से 2 करोड़ रुपये के बजट से उच्च क्वालिटी का फर्नीचर स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अनिल मलिक, महानिदेशक डॉ. साकेत एनआईडी अहमदाबाद के निदेशक प्रदुमन व्यास, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, रजिस्ट्रार एवं एडीसी धर्मवीर सिंह, निदेशक डॉ. डी एस कपूर ने संस्थान के पहले शैक्षणिक सत्र की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि इस संस्थान से कुरुक्षेत्र ही नहीं हरियाणा  प्रदेश के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे जाने की एक राह मिलेगी। इस संस्थान के लिए उमरी ग्राम पंचायत ने 20.5 एकड़ जमीन दी है और 3 एकड़ अतिरिक्त जमीन संस्थान को देने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। इस प्रोजेक्ट के प्रथम चरण पर 76 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

प्रधान सचिव अनिल मलिक ने बताया कि पहले शैक्षणिक सत्र के लिए 54 विद्यार्थियों की सूचि संस्थान के पास पहुंच गई है। इन विद्यार्थियों को एक साल तक फाउंडेशन कोर्स करवाया जाएगा। इसके पश्चात इन 58 विद्यार्थियों में से 20-20 विद्यार्थी इंडस्ट्री डिजाइन, फैशन और एप्रैल डिजाइन तथा कम्यूनिकेशन सिस्टम डिजाइन स्ट्रीम में भेज दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एनआईडी के वैकल्पिक संस्थान में राज्य सरकार ने 2 करोड़ रुपये की लागत से उच्च स्तरीय फर्नीचर की व्यवस्था कर दी है। इस संस्थान में कार्यालय क्लास रूम,  लाइब्रेरी, कैंटीन और अन्य कक्ष स्थापित कर दिए गए है।
विज्ञापन



इस संस्थान के विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय छात्रावास और निट के होस्टल में की गई है। विद्यार्थियों के आने-जाने के लिए संस्थान द्वारा बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। इस मौके पर महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार, एनआईडी  अहमदाबाद के निदेशक डॉ. प्रदूमन सिंह, एनआईडी के ओएसडी गौतम कपूर, निदेशक सुशील सतपुरा, संयुक्त निदेशक आर के मिगलानी व सुनील सेठ, उपनिदेशक दर्शन सिंह, हरिश शर्मा, डॉ.डी एस कपूर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें