फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लापता हुए युवक का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लापता हुआ कुलदीप सिंह।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा के 38 वर्षीय कुलदीप सिंह का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस, एसडीआरएफ, गोताखोर की टीम और परिजनों के लगातार प्रयासों के बावजूद अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। रविवार सुबह करीब 10 बजे स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम ने ज्योतिसर हेड से सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में व्यापक सर्च अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

गोताखोर प्रगट सिंह के साथ टीम ने किरमिच पुल तक करीब 10 किलोमीटर के क्षेत्र में नहर और उसके किनारों की गहन तलाशी ली लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सर्च ऑपरेशन के दौरान कुलदीप का परिवार मौके पर मौजूद रहा और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी। शाम को अंधेरा छाने के बाद अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
कुलदीप सिंह 30 अप्रैल को आत्महत्या की वीडियो बनाकर लापता हो गए थे। उनकी बाइक नहर किनारे बरामद हुई थी जिससे उनके नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। उनका मोबाइल भी घटना के दिन से बंद है। पुलिस ने मोबाइल ट्रेसिंग शुरू कर दी है, जबकि परिजन भी संभावित स्थानों पर तलाश कर चुके हैं। फिल्हाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें