कुरुक्षेत्र। दयालपुर गांव में बाण गंगा तीर्थ पर पीर की मजार खंडित करने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बता दें गांव में बाण गंगा तीर्थ पर ग्रामीणों ने अपने भोरखे बना रखे हैं। इनके साथ ही यहां पीर की कई मजार भी स्थापित हैं। शनिवार देर रात शरारती तत्वों ने यहां बनी पीर की सात-आठ मजार काे क्षतिग्रस्त किया था। इससे पूरे गांव में रोष व्याप्त है। वहीं थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने गांव की सरपंच सीमा देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।