फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेसर हलके के विकास में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कसर : सुभाष सुधा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोगों से बातचीत करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरूक्षेत्र। थानेसर हलके का विकास पहले से भी तेज गति के साथ किया जाएगा। इस हलके में आगामी पांच सालों में पूरी योजना के साथ लोगों की जरूरतों के हिसाब से छोटी व बड़ी परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। उक्त विचार पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देखरेख में धर्मनगरी को विकसित जिला बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस जिले में थानेसर पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। आगामी पांच सालों में किए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर जल्द ही अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी और इससे पहले शहर के आम नागरिकों से भी उनकी मन की बात को जानने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की तरफ से सभी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी और उनकी जो भी समस्याएं होगी उनका निरंतर समाधान भी किया जाएगा। इस हलका के लोगों की समस्याओं का रोजाना सुना जाएगा और नियमित रूप से उनका समाधान भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें