फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खराब वायु की गुणवत्ता से नहीं मिल रहा छुटकारा, फिर 250 तक पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नई सब्जी मंडी के मुख्य गेट पर कचरे में लगाई आग से उठता जहरीला धुआं। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। सर्दी की शुरुआत के साथ ही शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 250 के स्तर तक पहुंच गया है। इससे लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर प्रशासन की ओर से खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी रखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर शहर के विभिन्न इलाकों में कचरे के ढेरों को आग के हवाले किया जा रहा है। खाली प्लॉटों, सड़कों और गलियों के किनारे जलाए जा रहे कचरे से उठने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर दिनभर कचरे के ढेरों से धुआं उठता दिखाई देता है। कचरे में प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थ भी शामिल होते हैं। इनके जलने से निकलने वाला धुआं हवा की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। इसके बावजूद खुले में कचरा जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में पराली जलाने पर निगरानी के साथ शहर में कचरा जलाने की घटनाओं को रोकने की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पराली पर निगरानी, कचरा जलाने पर कार्रवाई का इंतजार : धान कटाई के सीजन में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें तैनात की गई हैं। खेतों में निगरानी रखने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ शहर में जगह-जगह कचरा जलाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में नगर परिषद की ओर से कचरा जलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई करना जरूरी है, ताकि प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर अंकुश लगाया जा सके।

कुरुक्षेत्र। नई सब्जी मंडी के मुख्य गेट पर कचरे में लगाई आग से उठता जहरीला धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें